
फाइनल में बनारस ने लखनऊ को हराकर जीती ट्राफी
Hamirpur News - 0 मुख्य अतिथि ने ट्राफी व डेढ़ लाख देकर विजेता टीम को किया पुरस्कृत0 उपविजेता लखनऊ की टीम को एक लाख का ईनाम मिलाफोटो- विजेता बनारस की टीम ट्राफी व ईनाम
मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बनारस और लखनऊ सॉईं की टीमों के मध्य खेला गया। शूटआउट मुकाबले में बनारस ने जीत हासिल की। हॉकी टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मंत्री दानिश आजाद अंसारी एवं यूपी हज कमेटी सदस्य कमरूद्दीन जुगनू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के शुरू होते ही दोनों टीमें गोल के लड़ती रही। जिसमें लखनऊ ने अपने पहले क्वार्टर के अंतिम समय में पहला गोल कर मुकाबले में 1-0 बढ़त बना ली। इसके बाद बनारस की टीम ने दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर करते हुए रोमांचक बना दिया।
इसके बाद दोनों टीमें बराबर रही। जिसके बाद पांच पांच का शूटआउट मुकाबला खेला गया। जिसमे बनारस विजय रही। विजेट टीम को डेढ़ लाख व ट्राफी एवं उपविजेता को एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया। बनारस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले अंकित को मैन आफ दी मैच चुना गया। पूर्व हाकी खिलाड़ी डा इमामुद्दीन ने मुख्य अतिथियों को नोटों की माला व शाल पहनाकर स्वागत किया। रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, रूपेंद्र कुमार ने निभाई। जबकि रिजर्व अंपायर की भूमिका अमित गुप्ता व स्कोरिंग जज बृजेश कुशवाहा रहे। इस दौरान कमेटी के कन्वीनर एडवोकेट चौधरी जुन्नूरैन, सरपरस्त अब्दुल रहमान दरोगा, आयोजक निजामुद्दीन पावर, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, अरशद रहमान सहित समस्त कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




