Hamirpur News: लैंगिक अपराधों से बचाव को बालकों का संरक्षण अधिनियम
Hamirpur News: 0 जीजीआईसी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न फोटो- 14- विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देते वक्ता। मौदहा, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज म

Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्राओं को जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देशों पर विधिक अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर डिवीजन जज वंदना अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सिविल जज जूनियर डिवीजन बृजेश कुमार पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर शिवनारायण व पवन कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दीं। महिला एवं बाल कल्याण विभाग से तबस्सुम परवीन व महिमा राजपूत ने बताया कि ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012’ के तहत बच्चों को लैंगिक अपराधों और उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान की गई है। इस दौरान छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई।
विधिक सहायता का समावेश
एचटीयू थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि इस नंबर के माध्यम से विधिक सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानाचार्या अंजलि प्रिया गौतम ने सिविल जज जूनियर डिवीजन को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की दीपिका शर्मा, पूनम, आरती देवी, वर्षा श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पॉक्सो एक्ट के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
कुरारा। कस्बा कुरारा के आरआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्याय पीठ/बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन विभा भारती ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो) एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सीडब्लूसी के सदस्य सनत श्रीवास्तव ने बच्चों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताया। पैरा लीगल वालंटियर हुमैरा खातून व समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने छात्र छात्राओं को उनके अधिकारों तथा बाल सुरक्षा से संबंधित महत्व पूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ.राहुल, प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, आशीष प्रताप सिंह, रमन सिंह आजाद, सलमान खान आदि मौजूद रहे।


