चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक, दबोचने के बाद भागा

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 गृहस्वामी ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर बिवांर, संवाददाता। रात को सो रही युवती के कमरे में जाकर गांव के युवक ने उसके पैर से पायल उतारने का प्रय

चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक, दबोचने के बाद भागा

बिवांर, संवाददाता। रात को सो रही युवती के कमरे में जाकर गांव के युवक ने उसके पैर से पायल उतारने का प्रयास किया। युवती की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया तो परिजनों ने युवक को दबोच लिया। जो बाद में चकमा देकर भाग निकला। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है। बिवांर थाना के उमरी गांव के कारण श्रीवास ने थाना में तहरीर देकर बताया कि रात 9:00 बजे के करीब खाना खाकर सपरिवार सो गये। रात 1:00 बजे करीब गांव का लक्ष्मी प्रसाद पुत्र रामकुमार पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर चोरी की नीयत से घुस आया।

जो पुत्री पैर से पायल उतारने लगा। जिससे उसकी पुत्री की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया तो परिजन भी जाग गए। परिजनों ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसके पिता को बुलाने गए तभी युवक छुड़ाकर भाग निकला।करण श्रीवास ने बताया कि युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा है। ग्रामीण ने युवक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया कि तहरीर मिली है। युवक की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।