गेस्ट हाउस जा रही महिला पर जानलेवा हमला
Hamirpur News - 0 होश न आने पर महिला सीएचसी से कानपुर रेफर 0 आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी बिवांर, संवाददाता। बुधवार की सुबह गेस्ट हाउस में खाना बना

बिवांर, संवाददाता। बुधवार की सुबह गेस्ट हाउस में खाना बनाने जा रही अधेड़ महिला पर युवक ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। पीड़िता के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。
घटना का विवरण
छानी बुजुर्ग गांव की 50 वर्षीय सुशीला पत्नी श्रीपाद कुशवाहा सुबह 7:00 बजे के करीब गांव के गेस्ट हाउस में खाना बनाने के लिए अकेले जा रही थी। गेस्ट हाउस के पास गांव का बदलू मिल गया जो महिला को देखकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर कबाड़ की दुकान से लोहे की राड लाकर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह गिरकर अचेत हो गई। गेस्ट हाउस के बाहर बैठे मालिक विनोद शिवहरे के ललकारने पर युवक भाग गया।
उपचार और पुलिस कार्यवाही
महिला को तड़पते देखकर फोन से जानकारी देने पर उसका पुत्र मयंक, जेठ कमलापत आये और उपचार के लिए छानी सीएचसी में ले गये। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। होश न आने पर महिला को कानपुर रेफर किया गया है। महिला के जेठ कमलापत ने आकर थाना में तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के फरार हो जाने पर गई पुलिस को नहीं मिल रहा है।
पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि जान से मार देने की नीयत से युवक ने हमला किया है। युवक की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की तलाश किए जाने में लगी हुई है।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


