
पुरानी पेंशन के लिए 25 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन
Hamirpur News - 0 अटेवा के पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच की बनाई रणनीतिफोटो- 15- डॉ.अम्बेडकर पार्क में बैठक करते अटेवा के पदाधिकारी। हमीरपुर, संवाददाता। अटेवा जिला इकाई
हमीरपुर, संवाददाता। अटेवा जिला इकाई की रणनीतिक बैठक डॉ.आम्बेडकर पार्क में जिला महासचिव कमल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अटेवा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अगुवाई में 25 नवंबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिल्ली में आंदोलन होगा। सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने कहा कि हमीरपुर से लगभग 600 अटेवियंस नई दिल्ली में होने वाले आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। प्रवक्ता कमलेश यादव ने कहा कि सरकार विधायिका और न्यायपालिका को पुरानी पेंशन दे रही है। जबकि कार्यपालिका को नहीं दे रही है, जो नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है।

हम अन्याय के खिलाफ संघर्ष में अवश्य शामिल होंगे। सेवानिवृत्त नलकूप चालक हरिशंकर पांडे ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त हुआ है और सिर्फ 4291 रुपये मात्र पेंशन के रूप में मिल रहे हैं। हम अटेवा की इस लड़ाई में पूरा समर्थन देंगे। अटेवा के पूर्व सुमेरपुर महासचिव राजेश पथिक ने कहा कि अटेवा के इस आंदोलन में सभी लोग सहभागिता करें। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार,पंकज अनुराग, राजेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, मधुप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




