पुलिस पर कातिलाना हमले का आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर के उमराहट गांव में बीते 2 दिसंबर 2025 को पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले में शामिल आरोपी की सात माह बाद गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लक्ष्मी का भी हाफ एनकाउंटर किया गया था। अब छोटे निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पर कातिलाना हमले का आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार

हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के उमराहट गांव के केवटन डेरा में बीते दो दिसंबर 2025 की रात चौकी प्रभारी और कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने में शामिल एक आरोपी की घटना के सात माह बाद गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद किए गए करीब 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर भी किया गया था। एक शिकायत के बाद थाना कुरारा के हरौलीपुर पुलिस चौकी का सिपाही आशीष मौर्य उमराहट गांव पंचायत के केवटन डेरा पहुंचा था, जहां से एक युवक को लेकर आते समय भीड़ ने सिपाही को घेरकर बुरी तरह से मारापीटा था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह की रिवाल्वर छीन ली गई थी। चौकी इंचार्ज को भी जान बचाकर भागना पड़ा था। गंभीर रूप से घायल सिपाही का कई दिन तक कानपुर में इलाज हुआ। तब कहीं जाकर उसकी जान बच पाई थी。

पुलिस कार्रवाई

चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने इस प्रकरण में 19 नामजद और बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। अधिकांश नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, जिसमें कुछ महिलाएं भी थीं। मुख्य आरोपी लक्ष्मी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया था। अब इस घटना के एक और आरोपी छोटे निषाद उर्फ देशराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी उमराहट गांव के पास से 0की गई है। छोटे सात माह से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी।

गिरफ्तारी की जानकारी

थानाध्यक्ष कुरारा प्रिंस दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना 2 दिसंबर 2025 की रात को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।