भीड़ ने अवर अभियंता और कर्मियों को घेरा, पुलिस पहुंची
फोटो नंबर 24- बस स्टॉप के पास विद्युत कर्मियों का घेराव करते ग्रामीणभरुआ सुमेरपुर। बीते गुरुवार की देर रात आए आंधी-तूफान में टूटे बिजली के खंभे अभी तक

भरुआ सुमेरपुर। बीते गुरुवार की देर रात आए आंधी-तूफान में टूटे बिजली के खंभे अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। बिजली और पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बस स्टॉप के पास लाइन दुरुस्त कर रहे विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मियों को मोहल्लेवासियों ने घेर लिया। लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक सप्लाई चालू नहीं होगी, किसी को जाने नहीं देंगे। मौके पर पहुंची स्थिति को संभाला। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि तूफान गुरुवार को आया था। शुक्रवार और शनिवार का पूरा दिन निकलने के बाद भी अभी तक उनके घरों की बिजली बहाल नहीं की गई है।
बिजली न आने से पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग बूंद बूंद को तरस रहे हैं। अवर अभियंता और कर्मियों का करीब आधे घंटे तक चले घेराव की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों को समझाया और जल्द लाइन चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने लिफ्टर मशीन और विद्युत कर्मियों को जाने दिया।अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि तूफान में कई जगह पोल टूटे हैं। स्टाफ कम होने से काम में देरी हो रही है। बस स्टॉप के पास वाला पोल आज शाम तक जोड़कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


