Hamirpur News: प्राइवेट विद्यालय की ड्रेस विक्रेता से सांठ-गांठ का आरोप, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में एक अभिभावक ने प्राइवेट विद्यालयों और ड्रेस विक्रेता के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच की मांग की है। आरोप है कि अभिभावकों पर स्टोर से ही ड्रेस खरीदने का दबाव डाला जाता है, जहां उच्च दाम वसूले जाते हैं। विद्यालय ने बिल देने से भी इनकार किया।

Hamirpur News: प्राइवेट विद्यालय की ड्रेस विक्रेता से सांठ-गांठ का आरोप, जांच की मांग

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक अभिभावक ने प्राइवेट विद्यालयों और एक ड्रेस विक्रेता के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि अभिभावकों पर स्कूल द्वारा निर्धारित दुकान से ही ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जहां मनमाने दाम वसूले जाते हैं और बिल भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। कस्बे के वार्ड नंबर 12 सुभाष नगर निवासी अभिषेक सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सौभाग्य सिंह का एलकेजी कक्षा में एक निजी विद्यालय में प्रवेश कराया। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें ड्रेस खरीदने के लिए पशु बाजार के निकट स्थित मॉडर्न टेलर पर भेजा। वहां ड्रेस के 2,035 रुपए मांगे गए। जब उन्होंने खरीद का बिल मांगा तो दुकानदार ने बिल देने से इनकार कर दिया और अभद्र व्यवहार किया。

मॉडर्न टेलर के संचालक का जवाब

वहीं मॉडर्न टेलर के संचालक शिवकिशोर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने बिल की मांग ही नहीं की थी। उन्होंने बताया कि वह विभिन्न विद्यालयों की ड्रेस तैयार करते हैं और सभी अभिभावकों को उचित दर पर ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है।

खंड शिक्षा अधिकारी का बयान

खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि उनके संज्ञान में इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आम सवाल

अभिभावक ने किसके खिलाफ शिकायत की है?
अभिभावक ने प्राइवेट विद्यालयों और ड्रेस विक्रेता के खिलाफ शिकायत की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।