निर्दोष कुमार गोहांड के नगर अध्यक्ष बने

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर 17- पदाधिकारी को माला पहनकर स्वागत करते समाज के लोग। राठ। अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मत

निर्दोष कुमार गोहांड के नगर अध्यक्ष बने

राठ। अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर जिम्मेदारियां दी गईं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने बताया कि निर्दोष कुमार लोधी को गोहांड नगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सरीला नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निर्दोष कुमार लोधी पुत्र गुलाब सिंह को सौंपी गई। प्रकाशचंद्र को गोहांड ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का ब्लॉक परिसर में स्थापित स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के कार्य जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में बुंदेलखंड अध्यक्ष रामपाल सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जयसिंह लोधी, प्रदेश सचिव ब्रजभान सिंह, प्रेमचंद्र लोधी, मलखान सिंह लोधी, श्रीराम लोधी, अतीश कुमार लोधी, मानसिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रभान लोधी, डॉ.शत्रुघ्न सिंह लोधी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।