टीन-टप्पर उखाड़कर बंद हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान
Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की गई, लेकिन इसमें केवल टीन टप्पर वाले दुकानदारों को निशाना बनाया गया। स्थाई भवनों को नहीं छुआ गया, जिससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीति के कारण उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के बीच से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे की पटरी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन चली प्रशासनिक कार्रवाई गरीबों को उजाड़ने के बाद बंद हो गई। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी भवन को नहीं छुआ गया है। इससे छोटे दुकानदारों में आक्रोश है। दो दिन पूर्व एनएचएआई ने प्रशासन एवं नगर पंचायत की टीम के साथ कस्बे के बीच से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में महज टीन टप्पर वाले दुकानदारों को निशाना बनाकर कार्यवाही की गई। जबकि हाईवे किनारे तक बनी आलीशान भवनों को नहीं छुआ गया।
एनएचएआई के दुर्घटना अधिकारी सौरभ यादव ने कहा कि उन्हें अभी टीन-टप्पर हटाने के निर्देश मिले है। स्थाई भवनों को हटाने के पूर्व नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई संभव हो सकेगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से टीन टप्पर में रोजी-रोटी चलाने वाले दुकानदारों ने आक्रोश व्याप्त हो गया है। पीड़ित दुकानदार प्रशासन की भेदभाव वाली नीति से असंतुष्ट नजर आ रहे है। इनका कहना है कि भीषण गर्मी में धूप से बचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसलिए मजबूरी में दुकान बंद करना पड़ रही है। बता दें कि अतिक्रमण हटाने के पहले नायब तहसीलदार प्रदीप निगम की मौजूदगी में मध्य सड़क से 14 मीटर में निशान लगाएं गए थे, लेकिन जब अतिक्रमण हटाने का नंबर आया तो नगर पंचायत की टीम ने सिर्फ टीन-टप्पर वाले दुकानदारों को ही निशाना बनाया। ईओ दिनेशचंद्र आर्य ने बताया कि अभी अभियान जारी रहेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


