ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरयमुना-बेतवा की बाढ़ से प्रभावित होते हैं जिले के 89 गांव, बचाव को तैयारियां

यमुना-बेतवा की बाढ़ से प्रभावित होते हैं जिले के 89 गांव, बचाव को तैयारियां

जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता डॉ.कलाम सभागार में जिले की यमुना नदी में कोटा बैराज व हथिनी कुंड से एवं बेतवा नदी में माताटीला बांध से पानी छोड़ा जाता है। जिससे जिले के 89 गांव प्रभावित...

यमुना-बेतवा की बाढ़ से प्रभावित होते हैं जिले के 89 गांव, बचाव को तैयारियां
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरSat, 23 May 2020 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता डॉ.कलाम सभागार में जिले की यमुना नदी में कोटा बैराज व हथिनी कुंड से एवं बेतवा नदी में माताटीला बांध से पानी छोड़ा जाता है। जिससे जिले के 89 गांव प्रभावित होती है। डीएम ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 1 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ ही अन्य तैयारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व बाढ़ के दौरान मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा कर ली जाए। बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए गए। बाढ़ के दौरान ग्राम प्रधानों व थानों को सूचित किया जाएगा। उनको सचेत करने की व्यवस्था डीपीआरओ द्वारा की जाएगी। बाढ़ के दौरान नदियों किनारे भीड एकत्र होती है जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को एलर्ट किया जाए। बाढ़ के दौरान पेयजल के लिए जल निगम व जल संस्थान के टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। जबकि नाव व नाविकों की व्यवस्था तहसीलदार करेंगे। बाढ़ से फसलों की क्षति का आंकलन कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा।

डीएम को मौदहा बांध के एक्सईएन ने जिलाधिकारी को बताया कि यमुना नदी का खतरे का निशान 103.630 मीटर व बेतवा नदी का 104.550 मीटर है। इसके ऊपर 105 पर पहुंचने से हमीरपुर के 13 ग्राम प्रभावित होते हैं। जबकि 106.50 मीटर पर पहुंचने से कुरारा विकास क्षेत्र के 15 गांव प्रभावित हो जाते हैं। इसी प्रकार से 107 मीटर जल स्तर पहुंचने पर जिले के कुल 89 गांव प्रभावित हो जाते हैं। बाढ़ के पूर्व 36 अस्थायी चौकियों का निर्माण किया जाता है। 1 जून को मौदहा बांध व जिलाधिकारी कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें