यूपी में पकड़ा गया हेयर चोर गिरोह, एक लाख रुपए कीमत के बाल बरामद; क्या होता है इस्तेमाल?
मंगलवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक सूचना के आधार पर कन्दरगढी रेलवे पुल के पास से बाल चोरी करने वाले 5 शातिर चोरों को चोरी किए बाल और अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने थाना खुर्जा नगर शाहपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर रखे बाल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।

उत्तर प्रदेश में हेयर (बाल) चोर गिरोह पकड़ा गया है। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में नगर पुलिस ने कलंदरगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास से पांच हेयर (बाल) चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपए कीमत के बाल और एक चाकू बरामद किया है। बरामद बाल की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। उनके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। इस मामले की शिकायत लोगों के टूटे-कटे बाल खरीदने वालों ने दर्ज कराई थी।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक सूचना के आधार पर कन्दरगढी रेलवे पुल के पास से बाल चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को चोरी किए बाल और अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने थाना खुर्जा नगर शाहपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर रखे बाल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम मोहित उर्फ कजरा पुत्र दीपचन्द्र निवासी ग्राम शाहपुर कलां थाना खुर्जा , अर्जन उर्फ शाका पुत्र अनिल निवासी ग्राम शाहपुर कला थाना खुर्जा, टिंकू पुत्र नानकचन्द निवासी ग्राम शाहपुर कलां थाना खुर्जा, संजय शर्मा पुत्र जमुनाप्रासद शर्मा निवासी ग्राम लोधोना थाना जेवर और बिट्टू उर्फ आलोक पुत्र सतीश निवासी ग्राम अतराजपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज बताया।
बड़े कीमती हैं बाल
घरों में हम जिन बालों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं असल में उनकी कीमत हजारों रुपयों में हैं। दुनिया में बालों का सालाना कारोबार कई अरब रुपए का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के बाजार में भारत और पाकिस्तान इसके प्रमुख निर्यातक हैं। कई विकसित देशों में इसकी मांग रहती है। अनुमानों के अनुसार भारत में बालों का कारोबार ढाई से तीन हजार करोड़ रुपए का बताया जाता है। कोलकाता और चेन्नई में मानव बालों की बड़ी मांग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां इनका ट्रीटमेंट कर इन्हें चीन भेजा जाता है। बालों का कारोबार देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। इस कारोबार में सैलूनों, खासकर महिला पार्लरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कई महिला पार्लर अपने यहां काटे जाने वाले बालों को 500 से एक हजार रुपए प्रति किलो बेचते हैं।
होली के पहले बढ़ जाती है कीमत
मानव बालों की कीमत होली से पहले थोड़ी बढ़ जाती है। इसकी वजह बताई जाती है कि होली में रंगीन विग की डिमांड बढ़ जाती है। इन दिनों बालों की कीमत दो हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाती है। जानकारों के मुताबिक सैलून में कटे हुए बालों के साथ ही कंघी से झड़े हुए बालों की बिक्री भी हाल के सालों में बढ़ी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

