
UP Weather: पश्चिमी यूपी में ओले-बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओले गिर सकती हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार में झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।
यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओले गिर सकती हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार में झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जो कल तक जारी रहेगा। इसके अलावा कहीं-कहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना है। आज शाम यानि मंगलवार को विक्षोभ मध्य यूपी में एंट्री लेगा। जिससे लखनऊ-कानपुर समेत पूरी यूपी में झमाझम बारिश होगी। बादलों की आवाजाही के कारण दोनों दिन न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद 29 से 31 जनवरी के बीच तापमान फिर गिरेगा। जिससे ठंड और कोहरे एक बार फिर तस्तक देगा।
अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो सबसे कम तापमान 5.1 डिग्री के साथ मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया। इसके बाद आगरा और बरेली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लखनऊ समेत अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना
बांदा, फतेहपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



