Hindi NewsUP NewsHad relations with many girls, sold land and bought pistol, killed wife, daughter filed case in gorakhpur
कई लड़कियों से थे रिश्ते, जमीन बेच खरीदी पिस्टल से की पत्नी की हत्या, बेटी ने किया केस

कई लड़कियों से थे रिश्ते, जमीन बेच खरीदी पिस्टल से की पत्नी की हत्या, बेटी ने किया केस

संक्षेप:

यूपी के गोरखपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति पर बेटी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बेटी का आरोप है कि पापा के कई लड़कियों से रिश्ते थे।पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या के लिए जमीन बेच  पिस्टल खरीदी थी।

Fri, 5 Sep 2025 08:54 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोरखपुर में शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति पर बेटी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बेटी ने पिता के चरित्र को लेकर कई आरोप लगाए हैं। बेटी ने कहा कि पिता के कई लड़कियों से रिश्ते थे। वहीं पुलिस ने आरोपित विश्वकर्मा चौहान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी ममता चौहान की हत्या करने के लिए विश्वकर्मा चौहान ने जमीन बेचकर पिस्टल खरीदी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस को जांच में पता चला है कि विश्वकर्मा चौहान पत्नी ममता से इतना नाराज था कि वह उसे मौत के घाट उतारने के लिए उतावला था। उसने अपने हिस्से की जमीन बेचकर पिस्टल खरीदी। हरसेवकपुर नंबर दो चौहान टोला निवासी आरोपी विश्वकर्मा चौहान बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहता था। पिता रेलवे कारखाने से लगभग 15 साल पहले रिटायर हुए हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। भाइयों में धर्मेंद्र चौहान, राजेश चौहान और बबलू हैं।

ये भी पढ़ें:कचहरी में दामाद ने ससुर को पीटकर मार डाला, परिसर में मची अफरातफरी

आरोपी का पत्नी ममता से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 14 महीने पहले पंचायत भी हुई थी मगर बेनतीजा रही। ममता ने फैमिली कोर्ट में खर्चे का दावा कर रखी थी। छह महीने पहले जब पति तारीख पर गया था तो वहां ममता ने किसी युवक से उसे पिटवा दिया था। तभी से पति ज्यादा खफा था। उसे पहले से शक था कि पत्नी का किसी से संबंध है जोकि पिटाई होने के बाद पुख्ता मान लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तलाक चाहता था, लेकिन ममता द्वारा बेटी के भरण-पोषण को लेकर दबाव बनाए जाने से नाराज था।

विरोध पर मम्मी को परेशान करते थे पापा: बेटी

मां की हत्या के बाद उसकी 13 साल की बेटी ने पिता के खिलाफ जो तहरीर पुलिस को दी है। उसके अनुसार उसके पिता का कई लड़कियों से संबंध थे। विरोध पर वह मम्मी को परेशान करते थे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |