Hindi NewsUP Newsgroom was called home and made to wear a garland of shoes, after marriage was fixed, he was humiliated when refused
घर बुलाकर दूल्हे को पहनाई जूते की माला, शादी तय करने के बाद इनकार पर गजब बेइज्जती

घर बुलाकर दूल्हे को पहनाई जूते की माला, शादी तय करने के बाद इनकार पर गजब बेइज्जती

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी तय करने के बाद इनकार करना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को अपने घर बुलाकर गजब बेइज्जती की है। दूल्हे को कमरे में बंद कर मारपीट की और जबरिया जूते-चप्पलों की माला पहनाई।

Dec 10, 2025 06:59 am ISTYogesh Yadav सहारनपुर, संवाददाता
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी तय करने के बाद इनकार करना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को अपने घर बुलाकर गजब बेइज्जती की है। दूल्हे को कमरे में बंद कर मारपीट की और जबरिया जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस तरह की बेइज्जती से लोगों में आक्रोश भी है। इलाके में पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला मुजफ्फराबाद निवासी एक युवक और देहात कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से जुड़ा है। दोनों परिवारों ने लगभग एक वर्ष पहले ही रिश्ता तय कर दिया था। यहां तक कि शादी भी फरवरी 2026 में करने की दोनों पक्षों में सहमति भी बन गई थी। इसी बीच, युवक ने एक बार फिर युवती को देखने की इच्छा जताई। इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा और मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें:5 बच्चों की मां ने बेटे की उम्र के युवक से रचाई शादी, भावुक हुआ पति बोला, जब…

मुलाकात के दौरान शादी की तारीख तय करने पर बात हुई तो युवक ने यह कहते हुए कुछ दिनों का समय मांगा कि वह जल्द ही शादी की तारीख को लेकर सूचित करेगा। घर लौटकर युवक और उसके परिवार ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। युवक के इस कदम से युवती के परिजन बेहद नाराज हो गए और इसे अपना अपमान मान लिया। गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक को सबक सिखाने और बेइज्जत करने की योजना बनाई।

युवक को बहाने से दोबारा अपने घर पर बुलाया। जैसे ही युवक उनके घर पहुंचा, युवती के परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद न केवल उससे गाली-गलौज की गई, बल्कि अपमानित करने के लिए पहले से तैयार चप्पलों और जूतों की माला पहना दी गई। इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग युवक को जूते-चप्पलों की माला पहना रहे हैं। उस पर हंस रहे हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीणों में गुस्सा और पंचायत से समझौता

वीडियो वायरल होने के बाद फतेहपुर और मुजफ्फराबाद, दोनों ही क्षेत्रों के ग्रामीणों में युवती के परिजनों के इस व्यवहार को लेकर गुस्सा है। लोगों ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा कि शादी से इंकार करने का यह मतलब कतई नहीं है कि किसी को इस तरह सरेआम अपमानित किया जाए। मामला बढ़ने पर गांव में पंचायत भी बुलाने की बात गई। लंबी बातचीत और हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।