शादी में दूल्हे ने निकाली पिस्टल, बारातियों के सामने किए 17 राउंड फायर, वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर में एक शादी के दौरान दूल्हे ने पिस्टल निकाली और बारातियों के सामने ही ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग कर डाली। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Video Viral: यूपी के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद बारातियों के सामने ही ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग करनी शुरू कर दी। दूल्हे की फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें फायरिंग करता दिखाई दे रहा दूल्हा खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब बताया जा रहा है। वह क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का पुत्र बताया जा रहा है। वीडियो में दूल्हा जिस पिस्टल से फायरिंग कर रहा है, उसे सोशल मीडिया पर जिगाना पिस्टल बताया जा रहा है। भारत में इस तरह के हथियारों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार किसका है और शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग की घटना कब और कहां हुई। साथ ही वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे दूल्हे की पहचान की भी जांच की जा रही है। करीब 17 राउंड फायरिंग करने के वीडियो पर लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। इस संबंध में खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsVIDEO: शादी में दूल्हे ने निकाली पिस्टल, बारातियों के सामने किए 17 राउंड फायर