ग्राम प्रधान के बेटे की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या, दहशत में गांव वालों ने बंद कर लिए घर के दरवाजे

लाइव हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली के एक गांव में ग्राम प्रधान के बेटे को हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला। दिन दहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डर के मारे ग्रामीणों ने अपने-अपने घर के दरवाजे तक बंद कर लिए।

gram pradhan son murder
ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या

Raibareilly Murder: यूपी के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खैरहनी गांव में दूसरे गांव के ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। हत्या के बाद हमलावर शव को बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकले। डर के मारे में ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर लिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की पूछताछ करने में लगी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैय्या गांव का रहने वाला रमाकांत 36 वर्ष पुत्र गणेश प्रसाद अपने कुछ साथियों के साथ कार से बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे आया था। बताते हैं कि यहां पर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने रमाकांत को लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक रमाकांत के साथ आए उसके अन्य साथी कार छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। जबकि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी वहां से फरार हो गए।

हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर गांव वाले इस कदर डर गए कि उन्होंने अपने-अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवक की लाठी डंडों से पीट कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्रेम-प्रसंग में हत्या की चर्चा

दूसरे गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। चर्चा है कि ग्राम प्रधान के बेटे का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पहले विवाद भी हो चुका है। हमलावर रमाकांत पर लगातार नजर बनाए हुए थे। शनिवार को ग्राम प्रधान का बेटा रमाकांत अपने गांव से निकला था तो हमलावरों ने रमाकांत को घेर लिया और फिर सबके सामने उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। कार से आए हमलावर घटना के बाद भाग गए लेकिन कार वहीं छोड़ गए। हत्या की खबर जब परिवार तक पहुंची तो कोहराम मच गया। बुजुर्ग पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsग्राम प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, दहशत में ग्रामीणों ने बंद कर लिए दरवाजे