Hindi NewsUP NewsGram pradhan brother locked room and started doing dirty things with the woman, devar ran on the scream of Bhabhi
ग्राम प्रधान का भाई कमरे में कुंडी लगा महिला से करने लगा गंदी हरकतें, भाभी की चीख पर दौड़ा देवर, फिर..

ग्राम प्रधान का भाई कमरे में कुंडी लगा महिला से करने लगा गंदी हरकतें, भाभी की चीख पर दौड़ा देवर, फिर..

संक्षेप:

यूपी के बहराइच में एक ग्राम प्रधान के भाई की शर्मनाक करतूत सामने आई हैं। महिला के कमरे में घुसकर कुंडी लगाकर गंदी हरकतें करने लगा। महिला की चीख पर उसका देवर वहां पहुंचा तो उसको पीट कर भाग गया। 

Sep 08, 2025 11:52 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला को ग्राम प्रधान का भाई लंबे समय से आशा बहू पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। रविवार रात वह दुहसाहसिक तरीके से महिला के कमरे में घुसकर कुंडी लगाकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला की चीखने पर जब देवर और परिजन दौड़े तो ग्राम प्रधान के भाई ने हमला बोला दिया। मारपीट की और जान माल की धमकी देकर फरार हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से ले एफआईआर दर्ज की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रामगांव थाने के एक गांव निवासनी एक महिला को लंबे समय से ग्राम प्रधान का भाई आशा बहू पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर घर में आ जा रहा था। पीड़िता के मुताबिक, वह ग्राम पंचायत प्रधान का सगा भाई है। रविवार रात ग्राम प्रधान का भाई सलमान घर में घुस युवती के कमरे का दरवाजा अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर लिया। इसके बाद वह महिला के साथ गंदी हरकतें करने लगा। छेड़छाड़ पर महिला चीखने लगी। कमरे से रही चीख को सुनकर देवर और अन्य परिजन दौड़ पड़े। देवर और परिजन ने दरवाजा खोलने को कहा।

ये भी पढ़ें:2 टन बारूद और 25 कुंतल बम ठिकाने लगाने वाले 2 गिरफ्तार, 25-25 हजार का था इनाम

इस पर ग्राम प्रधान का भाई गुस्से तमतमा गया। उसने दरवाजा खोलते ही महिला के देवर और परिजन के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद जान माल की धमकी दे फरार हो गया। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सलमान को नामजद कर छेड़छाड़, बंधक बना मारपीट आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |