Gorakhpur News: 1600 मीटर दौड़ में विक्की यादव रहे अव्वल
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: भौराबारी में मोहनाग फिजिकल ग्राउंड पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विक्की यादव ने पहला, अखिलेश यादव ने दूसरा, और सूरज यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया और उपस्थित लोगों का उत्साह देखने को मिला।

Gorakhpur News: भौराबारी, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के मोहनाग स्थित फिजिकल ग्राउंड में युवाओं के बीच 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विक्की यादव ने प्रथम, अखिलेश यादव ने द्वितीय और सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक अंगद यादव, प्रदीप यादव, अमन यादव, विन्द्रेश यादव, यशवंत यादव, शैलेन्द्र पासवान, आत्माराम पासवान, नीपू पासवान, अजीत विश्वकर्मा उर्फ बाघे, हरदीप पास समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:मझगईं में युवराष्ट्र मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन


