ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरओमान से आया घर के कमासुत बेटे का शव, कोहराम

ओमान से आया घर के कमासुत बेटे का शव, कोहराम

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए विदेश कमाने गए, लेकिन किस्‍मत को तो कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को युवक का शव ओमान से घर आया तो कोहराम मच गया। परिजनों की करुण क्रंदन से लोगों की आंख भर जा रही...

ओमान से आया घर के कमासुत बेटे का शव, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 04 Aug 2017 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए विदेश कमाने गए, लेकिन किस्‍मत को तो कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को युवक का शव ओमान से घर आया तो कोहराम मच गया। परिजनों की करुण क्रंदन से लोगों की आंख भर जा रही थी। बनकटा थाना क्षेत्र के गजहड़वा गांव के रहने वाले रामप्रवेश (36) वर्ष 2014 में ओमान गए थे। 31 जुलाई को ओमान की एक कंपनी में काम करते समय रामप्रवेश की तबीयत एकाएक खराब हो गई। कंपनी के सुपरवाईजर ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार को उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। रामप्रवेश यादव की पत्नी और उनके परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। परिजन से आखिरी बार 28 जुलाई को बात हुई थी। बातचीत में रामप्रवेश ने तीन माह बाद घर आने की बात कही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें