युवा संसद गोरखपुर का आयोजन 5 जुलाई को

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में युवा संसद आयोजित होने जा रही है जो राष्ट्रचेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवा नेतृत्व को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। युवाओं को विकसित भारत-2047 पर अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिलेगा।

युवा संसद गोरखपुर का आयोजन 5 जुलाई को

गोरखपुर। राष्ट्रचेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं युवा नेतृत्व के सशक्त संवर्धन के लिए आयोजित होने जा रहे युवा संसद गोरखपुर को लेकर पूर्वांचल के युवाओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम का मुख्य विषय विकसित भारत-2047 निर्धारित किया गया है, जिसके तहत युवा राष्ट्रहित, शिक्षा, सामाजिक विकास, सुशासन एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह जानकारी युवा संसद गोरखपुर के संरक्षक रेवती रमण राय ने दी। युवा संसद का आयोजन 5 जुलाई रविवार को नगर निगम सदन हॉल, शास्त्री चौक में आयोजित होगा। इच्छुक प्रतिभागी 20 जुलाई तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष शान्तनु शुक्ला ने युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।