
चोर समझकर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News - गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में एक युवक, जो गांव में भटक रहा था, को चोर समझकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपी शाहील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 19 सितंबर 2025 को हुई थी, जब सुनील चौहान को ग्रामीणों ने पहचानने से पहले ही पीटना शुरू कर दिया। सुनील की 21 सितंबर को मौत हो गई।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके में भटककर गांव में आए युवक को चोर समझकर पीटकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कठउर निवासी शाहील के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। घटना 19 सितंबर 2025 को हुई थी। गुलरिहा क्षेत्र का रहने वाला सुनील चौहान किसी काम से कठउर गांव गया था। उसी दौरान गांव में चोरी की आशंका के बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ या पहचान की पुष्टि किए बिना ही पीटना शुरू कर दिया गया।
लाठी-डंडों से की गई मारपीट में सुनील को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उपचार के दौरान 21 सितंबर 2025 को सुनील चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के बहनोई ने रामगढ़ताल थाने में आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि मारपीट की घटना में कठउर गांव का रहने वाला शाहील भी शामिल था। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर सोमवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




