Gorakhpur News: शास्त्री चौक पर रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक बस लेकर फरार
Gorakhpur News: गोरखपुर के शास्त्री चौक पर गुरुवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस चालक की तलाश शुरू की।
Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता । शहर के शास्त्री चौक पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे युवक शास्त्री चौक के पास सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि रोडवेज बस और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। हादसे के चलते शास्त्री चौक पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।


