फेसबुक पर फोटो अपलोड कर बदनाम करने पर केस दर्ज

Feb 16, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - पिपराइच में एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने के आरोप में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता पूनम निषाद ने बताया कि एक युवक ने उसकी फेसबुक फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट की, जिससे उसकी सामाजिक छवि प्रभावित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फेसबुक पर फोटो अपलोड कर बदनाम करने पर केस दर्ज

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूनम निषाद की तहरीर पर की गई है। तहरीर के अनुसार पीड़िता मूल रूप से मोहनापुर पासी टोला, थाना शाहपुर की रहने वाली है और वर्तमान में पिपराइच क्षेत्र के भट्ठा चौराहा पर रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि हरसेवकपुर नंबर-2 बड़ी जमुनहिया, थाना गुलरिहा निवासी मुकेश उसके फेसबुक अकाउंट पर उसकी फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट और उल्टे-सीधे कमेंट कर रहा है, जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है।

पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।