ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदेखिए, नौजवान देवीप्रकाश की जान लेकर ऐसे कैसे पलट गई ये बोलेरो 

देखिए, नौजवान देवीप्रकाश की जान लेकर ऐसे कैसे पलट गई ये बोलेरो 

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम  देवरिया का 25 साल का एक नौजवान तेज रफ्तार बोलेरो का शिकार हो गया। उसे और उसके साथी राजेश को रौंदने के बाद बोलेरो पलट कर जमीन पर कुछ यूं उल्टी हो गई कि लोग हैरान रह...

देखिए, नौजवान देवीप्रकाश की जान लेकर ऐसे कैसे पलट गई ये बोलेरो 
Deoria,DeoriaSat, 03 Jun 2017 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम 
देवरिया का 25 साल का एक नौजवान तेज रफ्तार बोलेरो का शिकार हो गया। उसे और उसके साथी राजेश को रौंदने के बाद बोलेरो पलट कर जमीन पर कुछ यूं उल्टी हो गई कि लोग हैरान रह गए।

हादसे में राजेश को भी गम्भीर चोटें लगी हैं। राजेश की उम्र 27 है। डाक्टरों ने उन्हें देवरिया से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

देवीप्रकाश और राजेश शुक्रवार को देवरिया के एकौना क्षेत्र के खोपा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त वे रुद्रपुर के मझना पुल से गुजर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर फरार हो गया। संयोग से उसी वक्त उधर से कुछ बराती गुजरे जिन्होंने देवीप्रकाश और राजेश को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने देवीप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें