ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदेवरिया में सड़क किनारे देर तक पड़ी रही युवक की लाश

देवरिया में सड़क किनारे देर तक पड़ी रही युवक की लाश

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम  देवरिया के पुरवां में पुरानी शराब भट्ठी के समीप सड़क के किनारे सुबह एक युवक का शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया। आशंका है कि युवक की हत्या...

देवरिया में सड़क किनारे देर तक पड़ी रही युवक की लाश
Deoria,DeoriaSat, 10 Jun 2017 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम 
देवरिया के पुरवां में पुरानी शराब भट्ठी के समीप सड़क के किनारे सुबह एक युवक का शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस युवक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। 

शनिवार की सुबह देवरिया हाटा मार्ग पर पुरवां चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। उस रास्ते कई लोग आए और गए, लेकिन युवक को शराब के नशे में जानकर छोड़ दिया। काफी समय बाद भी युवक नहीं उठा तो लोग उसके पास गए और उसकी स्थिति देख पुलिस को सूचना दिया।

पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। युवक के जेब से कुछ कागज मिला। युवक पैंट और शर्ट पहना हुआ था। उसके शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं थे। ग्रामीणों को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें