18 फरवरी को गोरखपुर आएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, युवाओं संग बजट पर करेंगे संवाद
Gorakhpur News - गोरखपुर में आयोजित होने वाले ‘केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट पर युवाओं से संवाद’ कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि यह संवाद युवाओं को बजट की नीतियों से सीधे जोड़ने का प्रभावी मंच सिद्ध होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र द्वारा 18 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित होने वाले ‘केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट पर युवाओं से संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रानीडीहा कार्यालय पर बैठक हुई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी युवाओं से बजट पर संवाद करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बैठक में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का बजट युवा शक्ति को सशक्त बनाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि यह संवाद युवाओं को बजट की नीतियों से सीधे जोड़ने का प्रभावी मंच सिद्ध होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, रणजीत राय एवं शोध प्रमुख संतोष जयसवाल उपस्थित रहे । इस बैठक का संचालन क्षेत्र के मंत्री अंबिकेश धर द्विवेदी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


