ऑनलाइन कार बिक्री के नाम पर युवक से ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में एक युवक ने ओएलएक्स पर कार खरीदने का प्रयास किया और ठग को 4.65 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपी ने कागजात तैयार करने के बहाने पैसे लिए और फिर गायब हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन कार बिक्री के नाम पर युवक से ठगी

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहद्दीपुर निवासी रतन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ओएलएक्स एप पर एक मारुति अर्टिगा कार का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपी ने दूसरी कार दिखाने के लिए बशारतपुर स्थित हरिद्वारपुरम फेज-1 बुलाया। वहां वाहन दिखाने के बाद सौदा तय हुआ। आरोपी ने कागजात तैयार कराने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 4.65 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित के अनुसार, शेष रकम वाहन मिलने के बाद देनी थी, लेकिन बाद में आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।