ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपेड़ से लटकते मिला युवक का शव, पुलिस पहचान में जुटी 

पेड़ से लटकते मिला युवक का शव, पुलिस पहचान में जुटी 

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक मंगलवार को गांव में आई एक बारात में दिखा था।...

पेड़ से लटकते मिला युवक का शव, पुलिस पहचान में जुटी 
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाWed, 26 Jun 2019 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक मंगलवार को गांव में आई एक बारात में दिखा था। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

बनकटा के छेरियहवां गांव के उत्तर वशिष्ठ राय के खेत में कुछ महिलाओं ने युवक का लटकते हुए शव देख शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशम के पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। तलाशी में मृतक के पॉकेट से एक मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और 160 रुपए नकदी मिले। 

एटीएम पर धर्मेद्र शर्मा पुत्र विनोद शर्मा का नाम लिखा था। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है वह जींस पैंट, शट व हाथ में विदेशी घड़ी पहने था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को गांव के राधेश्याम शर्मा के घर बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के पिपरहिया से बारात आई थी। युवक उसमें दिखा था। पुलिस युवक का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें