Gorakhpur News: नई रेल लाइन निर्माण स्थल से प्लेट चोरी, एक आरोपित पकड़ा
Gorakhpur News: - रंगे हाथ चोरी करते पकड़ा गया था युवक, पुलिस ने की कार्रवाईडा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आटो सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बस्ती जिले

Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। जिगिना के पास सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन निर्माण स्थल से मंगलवार को प्लेट चोरी कर ऑटो में लाद रहे युवक को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसका साथी कर्मचारियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने पकड़े गए आरोपित को चोरी की प्लेट और ऑटो समेत गीडा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ऑटो सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी अंकित सिंह एसटी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में परियोजना प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी सहजनवा से पिपरौली यार्ड तक नई रेल लाइन का निर्माण करा रही है।
मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे निर्माण स्थल से सामान चोरी कर ऑटो में लादे जाने की सूचना मिली। सूचना पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां राम प्रसाद निवासी बनगांवा, थाना गीडा को ऑटो संख्या यूपी 53 केटी 1374 में चोरी की प्लेट लादते पकड़ लिया। चोरी में शामिल उसका साथी आकाश हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। कर्मचारियों ने राम प्रसाद को चोरी की प्लेट और आटो समेत गीडा पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि राम प्रसाद और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

