ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमुंबई से लौट रहा गौरीबाजार का युवक जहरखुरानी का शिकार, मौत

मुंबई से लौट रहा गौरीबाजार का युवक जहरखुरानी का शिकार, मौत

मुंबई से लौट रहा देवरिया जिले के गौरीबाजार के पथरहट का युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन से नीचे उतरने पर उसकी मौत हो गई। चोर उसका सामान लूट लिए। वह भतीजी की शादी में घर लौट रहा था। मौत...

मुंबई से लौट रहा गौरीबाजार का युवक जहरखुरानी का शिकार, मौत
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSat, 22 Jun 2019 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई से लौट रहा देवरिया जिले के गौरीबाजार के पथरहट का युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन से नीचे उतरने पर उसकी मौत हो गई। चोर उसका सामान लूट लिए। वह भतीजी की शादी में घर लौट रहा था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

गौरीबाजार के पथरहट निवासी हृदयानंद यादव 32 वर्ष पुत्र विमल मुंबई कमाने गए थे। मुबंई में फर्नीचर बनवाने का कारोबार करते थे। सोमवार को इनकी भतीजी की शादी थी। ट्रेन से गांव लौट रहे थे। रास्ते में जहरखुरानों ने शुक्रवार शाम नशीला पदार्थ खिला कर इनका सामान व नकदी रुपए लूट लिए। 

घर वालों के अनुसार खलीलाबाद में ट्रेन से उतर किसी तरह लड़खड़ाते हुए ओवरब्रिज के निकट पहुंचे थे। लोगों से पीने के लिए पानी मांगा। थोड़ी देर तक तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के मौत की सूचना घर दी तो कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें