चोर समझ कर युवक को पीटा, भेजा गया अस्पताल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

पिपराइच के भरपुरवा गांव में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देख ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पीट दिया। युवक की पहचान 25 वर्षीय रोहित स्वरूप के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है।

चोर समझ कर युवक को पीटा, भेजा गया अस्पताल

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव में रविवार देर रात एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। उसे चोर समझकर भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी पुलिस युवक को अपने साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस की जांच में युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भरपुरवा गांव निवासी रामप्रताप प्रसाद भारती अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने घर के आसपास एक अज्ञात युवक को घूमते देखा और शोर मचा दिया।

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक भागने लगा, लेकिन रास्ते में एक खंभे से टकराकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। बाद में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। युवक की पहचान पीलीभीत जिले के शिवचरण के पुत्र रोहित स्वरूप (25) के रूप में हुई है। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।