चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक,मचा हड़कम्प

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

- पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, घर पर जांच के बाद खुला भेद - पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, घर पर जांच के बाद खुला भेद - मां ने बताया दस दिन स

चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक,मचा हड़कम्प

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार को एक युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया और गले पर गमछा लपेट कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पूछा तो गमझा हटा कर दिखाकर, युवक की हालत देखकर थाने में हड़कम्प मच गया और उसे तत्काल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने घर पहुंच कर जांच की और कमरे की तलाशी ली तो उसके कमरे में खून से सना चाकू मिला और बिस्तर पर खून के निशान मिले जिसके बाद उसके आत्मघाती प्रयास की जानकारी हुई।

घटना का विवरण

एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चौरा गांव निवासी लालू (28) पुत्र राममिलन, गले में गमछा लपेटे हुए चौरीचौरा थाने पहुंचा। उसके गले से खून निकल रहा था और वह गंभीर रूप से घायल था। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

परिवार की जानकारी

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने युवक के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान प्रथम तल पर स्थित उसके कमरे में बिस्तर पर खून के निशान मिले। वहीं बेड के पास एक चाकू भी बरामद हुआ। जिससे उसके आत्मघाती प्रयास की बात सामने आई। युवक की मां श्रीजावती पत्नी राममिलन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शराब का आदी था। पिछले दस दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका इलाज चौरीचौरा कस्बे के एक चिकित्सक से कराया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे वह दवा लेने के बाद घर आया, भोजन किया और अपने कमरे में जाकर आराम करने लगा। इसके बाद उसने कब और कैसे अपने गले पर चोट पहुंचाई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्मघाती प्रयास का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। युवक के ठीक होने पर उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवक ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया?
युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा शराब का आदी था और पिछले दस दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।