युवक को घेरकर पीटा, केस दर्ज

Feb 28, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के देबीपुर तिवारी टोला में युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। समीर निषाद न

युवक को घेरकर पीटा, केस दर्ज

चिलुआताल। थाना क्षेत्र के देबीपुर तिवारी टोला में युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट का मामला सामने आया है। समीर निषाद ने तहरीर में आरोप लगाया कि नहर पुलिया पर बैठे अजय कुमार चौहान और उसके साथियों ने अकारण हमला कर सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।