पासबुक-एटीएम देने से इनकार पर युवक को पीटा, 9 पर केस दर्ज

Apr 08, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर उसे घेरकर पिटाई की गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। युवक ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने बैंक की जानकारी मांगने के लिए उसे धमकाया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पासबुक-एटीएम देने से इनकार पर युवक को पीटा, 9 पर केस दर्ज

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड देने से इनकार करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर घेरकर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। कैंट थाना पुलिस ने दो नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी शिवम पांडेय शहर के जगन्नाथपुर इलाके में किराए पर रहता है। पीड़ित के मुताबिक, पिछले वर्ष उसकी मुलाकात बिछिया निवासी पीयूष और रितिक जायसवाल से हुई थी।

आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों उसे रुपये का लालच देकर बैंक खाते की डिटेल, पासबुक और एटीएम कार्ड मांगने लगे। मना करने पर उसे धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, चार अप्रैल की रात वह लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था।चाय की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी अपने सात अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।