Gorakhpur News: महेसरा पुल के पास सात युवकों ने दो मजदूरों को पीटा
Gorakhpur News: चिलुआताल के महेसरा पुल के पास दो युवकों पर सात युवकों ने हमला किया। मजदूरी कर लौट रहे संदीप पासवान और दिलीप गुप्ता को रास्ते में रोका गया, जहाँ उनके साथ मारपीट की गई। पिटाई के दौरान दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा पुल के पास मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को रोककर करीब सात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी संदीप पासवान ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9:35 बजे वह अपने सहकर्मी मुहम्मदपुर पचवारा खास निवासी दिलीप गुप्ता के साथ दुर्गाबाड़ी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। महेसरा पुल के पास दो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और फोन कर पांच अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों ने दिलीप के सिर और चेहरे पर वार कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी एक-दूसरे को ‘अभिषेक’ नाम से पुकार रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक समेत अन्य युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


