तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक चन्दन शर्मा को गिरफ्तार किया। युवक पर लोगों को धमकाने का आरोप था और उसके पास एक तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा से पुलिस ने एक युवक को तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। बरगदवा चौकी पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक युवक तमंचे के बल पर लोगों को धमका रहा है और पुलिस की पकड़ से बच निकलता है। जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी विरेंद्र शर्मा का पुत्र चन्दन शर्मा (22) बरगदवा में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण दुबे ने टीम के साथ मां बामंत स्थान महेसरा ताल के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।