Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsYouth Arrested with Illegal Firearm After Posting on Social Media in Gorakhpur
सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाते हुए फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक प्रिंस साहनी को पकड़कर उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Dec 23, 2025 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

जंगल कौड़िया (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक रवि राजन कुमार अपनी टीम (कांस्टेबल विवेक यादव, अमरजीत यादव एवं सुजीत सिंह) के साथ हाईवे पर गश्त व संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा दिखाने वाला युवक कुशहरा फोरलेन अंडरपास के नीचे खड़ा है और उसके पास अभी भी तमंचा मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में उसकी पहचान प्रिंस साहनी (19) पुत्र गणेश साहनी, निवासी ग्राम कुशहरा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। युवक की पैंट की बाईं जेब से एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद किया गया। तमंचे की कुल लंबाई लगभग 12 इंच बताई गई है, जो पूरी तरह चालू हालत में था। आरोपी से तमंचे का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान वह तमंचे के स्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका और माफी मांगता रहा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;