चोरी का आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार
Mar 02, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - बेलीपार पुलिस ने कसिहार गांव से एक युवक को चोरी और कट्टा रखने के मामले में गिरफ्तार किया। मदन पासवान पर आयुष त्रिपाठी के घर में चोरी करने का आरोप है। उसके पास कट्टा मिलने के बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

सेंवई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार पुलिस ने सोमवार को कसिहार गांव से एक युवक को चोरी करने व कट्टा रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि बांसगांव थाना के जरलही गांव निवासी मदन पासवान पुत्र रामधारी पासवान को बेलीपार थाना के कसिहार गांव निवासी आयुष त्रिपाठी के घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास कट्टा मिलने के बाद चोरी की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



