Gorakhpur News: युवती के अपहरण के आरोप में युवक पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: चौरीचौरा के झंगहा थानाक्षेत्र की एक युवती को गगहा के युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 10 अगस्त को यह घटना हुई थी और काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

Gorakhpur News: युवती के अपहरण के आरोप में युवक पर केस दर्ज

Gorakhpur News: चौरीचौरा। झंगहा थानाक्षेत्र की एक युवती को गगहा थानाक्षेत्र के गजपुर निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती के पिता ने तहरीर देकर कहा कि 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे गगहा क्षेत्र के गजपुर निवासी युवक विपिन उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद युवती का कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताया है। पुलिस आरोपी युवक विपिन के खिलाफ अपहरण का दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: युवती के अपहरण के आरोप में युवक पर केस दर्ज