चौरीचौरा में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - चौरीचौरा के अहिरौली गांव में एक युवक का शव मंगलवार सुबह पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय धनंजय उर्फ अनुज सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में विवाद के बाद युवक घर से चला गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

चौरीचौरा में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव निवासी 28 वर्षीय धनंजय उर्फ अनुज सिंह पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। उसका घर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों के अनुसार, नहर के किनारे पेड़ की डाल से शव लटका देख किसी ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए, लेकिन कुछ देर बाद बिना कुछ कहे वापस लौट गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनंजय गांव में मेडिकल स्टोर चलाता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक घर से चला गया था। मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। गमछा और शर्ट को मिलाकर बनाए गए फंदे पर शव लटका था। उसके बनियान पर खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।