राहुल की ताजपोशी: योगी बोले, वंशवादी पार्टी से और क्या उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किसी भी वंशवादी पार्टी से क्या उम्मीद की जा सकती है, कि वह किसी और को दावेदार बनाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से मुखातिब थे।...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किसी भी वंशवादी पार्टी से क्या उम्मीद की जा सकती है, कि वह किसी और को दावेदार बनाएगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस वंशवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रही है, उसमें श्रीमती सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही अध्यक्ष बन सकते हैं। इसमें ढोल पीटने जैसी कोई बात नहीं है।
राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य क्या होगा? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के बनने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में शुरू किया गया कांग्रेस मुक्त अभियान और आसान होगा।
संभावना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 4 दिसंबर को सर्वानुमति से पार्टी अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई।