होली से पहले मथुरा और बरसना में योगी आदित्यनाथ मनाएंगे रंग महोत्सव
अयोध्या में त्रेतायुग की दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में होली से पहले 23 और 24 फरवरी को रंग उत्सव मनाएंगे। होली प्रदेश में 2 मार्च को मनाई जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री भगवान...
अयोध्या में त्रेतायुग की दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में होली से पहले 23 और 24 फरवरी को रंग उत्सव मनाएंगे। होली प्रदेश में 2 मार्च को मनाई जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और राधा की जन्मस्थली बरसाना में होने वाली पारंपरिक लट्ठमार होली शामिल होंगे।
23-24 फरवरी को मथुरा और बरसाना में होगा रंगोत्सव
दोनों दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
लोकसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री सभी ब्लाक में करेंगे जनसभाएं
प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री दोनों दिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मददेनजर मथुरा और बरसाना को रंगबिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां यमुना की आतरी भी करेंगे। बरसाना में हेलिकाप्टर से लाल गुलाब और गेंदे की 10 क्विंटल पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा की जाएगी। पौराणिक महत्व के विश्राम घाट जहां भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध करने के बाद विश्राम किया था, रोशनी से सजाया जाएगा।
पीतेश्वरनाथ में योगी आदित्यनाथ ने किया भोलेशंकर का जलाभिषेक
इसके अलावा कृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर और शहर के चौराहे समेत मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव के 35 मंदिरों की साज सज्जा की जाएगी। मथुरा में 23 और 24 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी जहां 4 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। जहां शास्त्रीय संगीत, लोकसंगीत और बॉलीबुड से जुड़े लोकप्रिय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।