ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरयोगी आदित्यनाथ के साथ ही दिवाली मनाएगा वनटांगिया परिवार, VIDEO

योगी आदित्यनाथ के साथ ही दिवाली मनाएगा वनटांगिया परिवार, VIDEO

वन टांगिया परिवार इस बार भी ‘योगी आदित्यनाथ महराज जी’ के साथ दीपावाली मनाने में तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली दीपावली को लेकर इन वन टांगिया परिवारों में खासा...

1/ 2
2/ 2
राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुरThu, 05 Oct 2017 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

वन टांगिया परिवार इस बार भी ‘योगी आदित्यनाथ महराज जी’ के साथ दीपावाली मनाने में तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली दीपावली को लेकर इन वन टांगिया परिवारों में खासा उत्साह भी हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी को उम्मीद है कि 10 वर्षो का यह सिलसिला उनके महराज इस बार भी जारी रखेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देने पर स्पष्ट कहते हैं कि वे नहीं आए तो दीपावली नहीं मनेगी।

ग्राम प्रधान रणविजय सिंह मुन्ना कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ 2007 से दीपावली पर गांव आते रहे हैं। सभी ग्रामीण मिल कर साफ सफाई भी शुरू कर चुके हैं। ग्रामीणों को कहना है कि जल्द ही महराज जी नहीं आएंगे तो दीवाली नहीं मनाएंगे। फिलहाल तैयारियां जोरों पर हैं।


लगाव
पिछले 10 वर्षो से वन टांगिया परिवारों के साथ दीपावली मनाते रहे हैं योगी आदित्यनाथ
इस बार भी तैयारियां जोरों पर लेकिन मुख्यमंत्री का दायित्य होने के बाद संशय की स्थिति

कुसुम्ही जगंल के तिकोनिया गांव से रहा योगी को स्नेह
कुसुम्ही जंगल के तिकोनिया गांव में काफी संख्या में वनटांगिया परिवार निवास करते हैं। ऐसे समय जब इन्हें वन विभाग की जमीनों से उजाड़ा जा रहा था, तत्कालीन सांसद एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का इन्हें संरक्षण मिला। योगी आदित्यनाथ के प्रयास से उनके गांव में सड़क, पेयजल की सुविधा, स्ट्रीट लाइट, शौचालय सरीखी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई। कुसुम्ही में संचालित हिन्दू विद्यापीठ में वनटांगिया परिवारों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई का इंतजाम किया गया। इसी क्रम में दस साल पहले हर दीपावली पर वन टांगिया बच्चों के साथ दीपावली मनाने का सिलसिला शुरू हुआ तो अनवरत अब तक जारी है। योगी आदित्यनाथ पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी, पेन समेत पढ़ाई लिखाई में काम आने वाली अन्य वस्तुएं प्रदान करते हैं। उन्हें दीपावली पर पटाखे भी प्रदान करते हैं। 

क्या इस बार टूटेगा सिलसिला?
18 अक्तूबर को छोटी दीपावली होगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में न रह कर अयोध्या में छोटी दीपावली पर होंगे। जहां सरयू तट पर भगवान राम के लंका विजय से लौटने के बाद स्वागत किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार वनटांगिया बच्चों के साथ दीपावली न मना सके। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वे 18 अक्तूबर की रात ही योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर आ जाएंगे। 19 अक्तूबर को दीपावली पर गोरक्षपीठ में ही रहेंगे। 

बच्चों को तोहफो एवं बड़ों का आशीर्वाद के लिए इंतजार
फिलहाल गांव में वनटांगिया ‘महराज जी’ के दीपावली पर आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके महराज अपनी परम्परा नहीं तोड़ेंगे। गांव में साफ सफाई का काम जोरों पर है। बच्चे भी काफी खुश है, उन्हें लगता है कि अब उनके महराज मुख्यमंत्री है, इसलिए उनके लिए इस बार दीपावली पर मिलने वाले तोहफे भी आकर्षक होंगे। साथ ही इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि इस बार दीपावली में कैसी रौनक रहेगी। 

इसलिए वनटांगिया परिवारों के दिल में बसे योगी
योगी आदित्यनाथ ने अपने संसद रहते हुए कई बार लोकसभा में वनटांगिया और मुसहर परिवारों की पीड़ा को बुलंद किया था। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी कई प्रयास किए। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिलाया। जब मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला तब भी प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को उन्हें केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को लाभ दिलाने का आदेश दिया। फिलहाल भूमिहीन वनटांगिया परिवारों को आवास, खेती योग्य जमीन का पट्टा आदि दिए जा रहे हैं। ताकि समाज की मुख्य धारा का हिस्सा बन सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें