गोरखपुर के सबसे बड़े सोलर प्लांट का उदघाटन करेंगे योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर जनपद के सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। बरदगवा स्थित वीएन डायर्स उद्योग में लगाया गया यह सोलर पॉवर प्लांट 1230 किलोवॉट की क्षमता है।...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर जनपद के सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। बरदगवा स्थित वीएन डायर्स उद्योग में लगाया गया यह सोलर पॉवर प्लांट 1230 किलोवॉट की क्षमता है। यह प्लांट इसलिए भी अनूठा है कि इसे बनाने के लिए सोलर पैनल जमीन, शेड और छत पर भी लगाया है। इस दौरान मुख्यमंत्री उपस्थित उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे।
1230 किलोवॉट का सोलर पॉवर प्लांट
03 माह में लगा सोलर पॉवर प्लाट
3788 सोलर पैनल लगाए गए
10 से 12 लाख रुपये प्रतिमाह की बचेगी बिजली
चेम्बर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजीत सरिया के मुताबिक जनपद के इस सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट में 325 वाट के 3788 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इन पैनल की सफाई के लिए पानी की पाइप लाइन की भी व्यवस्था की गई है। 6 करोड़ रुपये की लगात से निर्मित किए गए इस सोलर प्लांट को बनाने में तीन माह का वक्त लगा। चेम्बर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से दूसरे उद्यमियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
अक्तूबर से शुरू हुआ ट्रायल रन
प्लांट लगाने वाली कंपनी सनगार्नर इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा ने अक्तूबर में 115000 किलोवाट बिजली यूनिट का निर्माण किया गया था। उम्मीद है कि मार्च माह में बढ़ कर 150000 किलोवाट प्रति माह हो जाएगी। हर माह 10 से 12 लाख रुपये की बिजली की बिजली की बचत होती है।
नेटमीटरिंग का भी प्रावधान
जनपद के इस सबसे बड़े सोलर ग्रीड में नेटमीटरिंग का भी प्रावधान है। जरूरत से ज्यादा बिजली का निर्माण होने पर प्लांट ग्रीड के मार्फत बिजली निगम को बिजली बेच सकता है। यह पूरा सोलर पॉवर प्लांट आनग्रीड कटेगरी का है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


