सीएम योगी यूपी के इस शहर को देंगे सौगातें, 23 को करेंगे रिंग रोड और इको पार्क का लोकार्पण
Gorakhpur News - मुख्यमंत्री कार्यालय से लोकार्पण समारोह को हरी झंड़ी मिलने के बाद गोरखपुर में जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपनी टीम के साथ एकला बांध पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर 22 अप्रैल तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए।
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को गोरखपुरवासियों को एकला बांध रिंग रोड और इको पार्क का तोहफा देंगे। सीएम राप्ती तट रीवर फ्रंट पर विकसित इको पार्क में 131 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। इसी के साथ स्वच्छ स्कूल कैम्पेन 2027 की लॉचिंग कर बुकलेट और टूलकीट का विमोचन करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से लोकार्पण समारोह की हरी झंड़ी मिलने के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपनी टीम के साथ एकला बांध पहुंच गए। सोगवाल ने निर्माण कार्यों को निरीक्षण कर मजदूरों की संख्या बढ़ाने और रात दिन की शिफ्ट लगा कर 22 अप्रैल तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार दो शेरों की मूर्तियां लगाने, बांध के डिवाइडर पर रेलिंग व ट्री-गार्ड लगा कर छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने 131 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज के लिए बनाए गए फाउंडेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिंग रोड का निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए। इको पार्क में आर्टिफिशियल तालाब निर्माण, बच्चों के लिए बोटिंग की सुविधा, झूले व अन्य मनोरंजन उपकरण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पार्क में विभिन्न स्थानों पर लान, पौधरोपण करने, ‘वेस्ट वंडर’ और मार्बल की मूर्तियां स्थापित करने के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। एकला रिंग रोड पर त्वरित विकास परियोजना से तकरीबन 18 करोड़ रुपये, इको पार्क का निर्माण 05 करोड़ रुपये और प्रवेश द्वार निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
रिंग रोड का 1780 मीटर हिस्सा और चौड़ा होगा
सिक्सलेन एकला बांध से बाघागाड़ा 2880 मीटर लम्बी एकला रिंग रोड को 1100 मीटर लम्बाई में फोरलेन शेष 1780 मीटर में टू लेन सड़क बनाया गया है। लेकिन त्वरित आर्थिक विकास परियोजना में तकरीबन 12 करोड़ रुपये की धनराशि और स्वीकृत हुई है जिससे 1780 मीटर के हिस्से को और चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइडर के मध्य पौधरोपण एवं बेंच, अर्नामेंटल लाइटें लगाई जा रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ इस चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


