एकला बांध पर लगेगा 131 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

Apr 13, 2026 08:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह एकला बांध रिंग रोड और राप्ती

एकला बांध पर लगेगा 131 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह एकला बांध रिंग रोड और राप्ती तट पर इको पार्क का लोकार्पण कर 131 फीट ऊचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। रविवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एकला बांध पर विकसित हो रहे राप्ती इको पार्क एवं रिंग रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पार्क के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने एकला बांध पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार के सामने बड़े मार्बल के दो शेरों की मूर्तियां स्थापित करने के निर्देश दिए। बांध के डिवाइडर पर रेलिंग व ट्री-गार्ड लगा कर छायादार वृक्ष लगाने को कहा। साथ ही बांध पर 131 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के कार्य में तेजी लाने और उसके रखरखाव का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को दो वर्षों के लिए देने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘बिफोर और आफ्टर’ के फोटोग्राफ्स व फ्लेक्स लगवाने के लिए अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को निर्देशित किया। इको पार्क को और आकर्षक बनाने के लिए आर्टिफिशियल तालाब का निर्माण, बच्चों के लिए बोटिंग की सुविधा, झूले व अन्य मनोरंजन उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा पार्क में विभिन्न स्थानों पर लान विकसित करने, वृक्षारोपण करने, ‘वेस्ट वंडर’ और मार्बल की मूर्तियां स्थापित करने की योजना पर भी जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए एकला बांध की सड़क पर आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। एकला रिंग रोड तकरीबन 18 करोड़ रुपये और इको पार्क का निर्माण 05 करोड़ से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोकार्पण समारोह 21 अप्रैल के लिए प्रस्तावित है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।