काली मंदिर से विवि चौराहे तक हटा अतिक्रमण, 2100 जुर्माना वसूला

Mar 10, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम और यातायाता पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में 2100 रुपये का जुर्माना वसूला गया और कई कर्मचारी शामिल हुए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

काली मंदिर से विवि चौराहे तक हटा अतिक्रमण, 2100 जुर्माना वसूला

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महानगर आगमन पर सोमवार को उनके आवागमन से जुड़े मार्गो पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायाता पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। परिवर्तन दल की टीम ने पुलिस बल के साथ नगर निगम गेट से लेकर काली मंदिर, गणेश चौराहा, यूनिवर्सिटी गेट होते हुए यूनिवर्सिटी चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार भी शामिल हुए। अतिक्रमणकारियों से 2100 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। अभियान में सफाई निरीक्षक रामविजय पाल, सुपरवाइजर शुभम तिवारी समेत 50 के करीब कर्मचारी शामिल रहे। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।