त्योहारों और बोर्ड परीक्षा में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखें : योगी

Feb 15, 2026 02:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास परियोजनाओं, त्योहारों की तैयारियों और बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। महाशिवरात्रि और होली के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमियों को कोई दिक्कत न होने का आश्वासन भी दिया।

त्योहारों और बोर्ड परीक्षा में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखें : योगी

गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास परियोजनाओं, त्योहारों की तैयारियों और बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहे और पुलिस-प्रशासन सतर्कता के साथ कार्य करे। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करें। होली के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने विरासत गलियारा का निर्माण समय से पूर्ण कराने और परियोजना की जद में आ रहे प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पैडलेगंज-नौसढ़ सिक्सलेन पुल के निर्माण की प्रगति पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से नगर निगम की परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उद्यमियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो बैठक में मुख्यमंत्री ने जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेंटर का निर्माण इस साल पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने गीडा क्षेत्र में संचालित उद्योगों और प्रस्तावित नई इकाइयों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि उद्यमियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक वातावरण बनाया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।