ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपीतेश्वरनाथ में योगी आदित्यनाथ ने किया भोलेशंकर का जलाभिषेक

पीतेश्वरनाथ में योगी आदित्यनाथ ने किया भोलेशंकर का जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने पीतेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोले शंकर का मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बुधवार को जब मुख्यमंत्री पीतेश्वरनाथ पहुंचे तो...

पीतेश्वरनाथ में योगी आदित्यनाथ ने किया भोलेशंकर का जलाभिषेक
हिन्दुस्तान संवाद, पीपीगंजWed, 14 Feb 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने पीतेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोले शंकर का मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बुधवार को जब मुख्यमंत्री पीतेश्वरनाथ पहुंचे तो लोगों ने जिंदाबाद के नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 


मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ के पीपीगंज के भरोहिया स्थित पीतेश्वरनाथ मंदिर आगमन की सूचना से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह था। पूरे मार्ग को भगवा रंग के गुब्बारों से सजाया गया था जिसे सजाने की जिम्मेदारी हियुवा के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह मोनू, विजय शंकर यादव, रमाकांत निषाद आदि ने संभाल रखी थी। मंदिर स्थल पर लगे मेला स्थल पर श्रद्धालुओं भी भारी भीड़ मुख्यमंत्री के आगमन की राह देख रही थी। 

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का भी किया निरीक्षण
स्थानीय लोगों ने किया सीएम का जोरदार स्वागत

तकरीबन आधा घंटा का वक्त यहां व्यतीत करते हुए मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री यहां 11:30 बजे आए थे। सबसे पहले वह मंदिर में गए और पूजन की आनुष्ठानिक प्रक्रिया सम्पन्न की। पूजा-अर्चना के बाद विद्यापीठ की ओर रुख किया, जहां प्रधानाचार्य मनीष दुबे समेत कतारबद्ध लोगों से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर मुलाकात की। तकरीबन 12 बजे मुख्यमंत्री का काफिला वापस गोरखनाथ के लिए लौट गया।  
फरियादियों से भी मिले मुख्यमंत्री


अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की भी पीड़ा सुनी। महंत पंचानन पुरी, ग्राम प्रधान गोपीबाबा, जिला संयोजक रमाकांत निषाद, जिला महामंत्री विजयशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, ज्ञानेन्द्र दुबे, शिवांगी विश्वकर्मा, अरुणेश शाही, पीके मल्ल, मुकुट मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, जगदम्बा अग्रहरी, महंत रवींद्र दास, शेषमणि त्रिपाठी, बिंद्रासन चौधरी, मकसूदन मिश्र, मृत्युंजय सिंह, व्यास सिंह, अवधेश मिश्रा, बृजभूषण मिश्र समेत अन्य उपस्थित रहे।
और मानसरोवर मंदिर नहीं जा सके योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जलाभिषेक के लिए अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर नहीं जा सके। हालांकि महंत प्रेमनाथ सोमवार से ही सभी तैयारियां कर ली थी। पुलिस ने भी सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम कर लिए थे। लेकिन गोरखनाथ मंदिर और प्राचीन मानसरोवर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की असुविधा का ख्याल करते हुए मुख्यमंत्री ने यह दौरा रद्द कर दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें